कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ
विकासनगर में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है। आज ये अभियान तिलक भवन में आयोजित किया गया जहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर किए और अपने-अपने क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाने पर विचार किया।
विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है। आज ये अभियान विकासनगर के तिलक भवन में आयोजित किया गया, जहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर किए और अपने-अपने क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाने पर विचार किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता और किसानों के साथ है। पार्टी उनकी लड़ाई को लड़ रही है।
देहरादून जिले के विकासनगर में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का सदस्यता अभियान विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के लिए ये सदस्यता अभियान तिलक भवन में हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को शहर के कोने-कोने तक पहुंचाने की बात भी कही। इस दौरान शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।
शम्मी प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा तानाशाही रवैये से लाए गए कृषि कानून के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस, आम नागरिक और किसानों के साथ उनकी लड़ाई को लड़ने का काम कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी क्षेत्र में जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में हस्ताक्षर के जरिए अपनी भावनाओं से अवगत कराने का काम करेगी।
आपको बता दें कि इस दौरान पर प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जयसवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सदाकत अली जैदी, अनस मुनीर, कुसुम कौशल, जमशेद अहमद, रेखा रमोला, रेशमा अंसारी, अमित त्यागी, यासीन मिर्जा, रिंकू कनौजिया, बलजीत सिंह, भूपेश उपाध्याय, भुवन पंत, राजेश बबलू, वैभव गुप्ता, गुरविंदर सिंह पम्मी, राजीव शर्मा, समेत कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर कर अभियान को आगे चलाने को लेकर मंथन किया।