Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू, पूरे गढ़वाल का करेगी दौरा; जानिए उद्देश्य

ऋषिकेश कार्यालय से इंदिरा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि इंदिरा यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के जरिए किए गए देश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:27 PM (IST)
कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू, पूरे गढ़वाल का करेगी दौरा; जानिए उद्देश्य
कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू, पूरे गढ़वाल का करेगी दौरा।

ऋषिकेश, जेएनएन। कांग्रेस सेवादल ने ऋषिकेश कार्यालय से इंदिरा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि इंदिरा यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के जरिए किए गए देश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा उत्तराखंड के तमाम लोगों में ऊर्जा का संचार भी करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास के लिए कई दूरगामी कदम उठाए थे। यही कारण है कि आज भी पूरी दुनिया में इंदिरा गांधी के नाम और उनके कामों को याद करती है।

loksabha election banner

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में शनिवार को इंदिरा तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कांग्रेस भवन में ध्वज वंदन किया गया। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि ऋषिकेश तीर्थ नगरी से शुरू  हुई ये साप्ताहिक यात्रा पूरे गढ़वाल का दौरा करेगी। यात्रा कोटद्वार पहुंचेगी, जहां इसका 31 अक्टूबर को विधिवत रूप से समापन किया जाएगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि निश्चित रूप से इस यात्रा के कारण कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार होगा, जो आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। तमाम विकास कार्य ठप पड़े हैं। यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, स्वयं सरकार के मंत्री और विधायक भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हरक के बहाने प्रीतम का सीएम त्रिवेंद्र पर हमला, कहा, बोर्ड के अध्यक्ष पद से मंत्री को हटाने का तरीका अलोकतांत्रिक

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर उत्तराखंड व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष विमला रावत, शोभा शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रामकुमार भरतरिया, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा, शोभा भट्ट, सरोजनी थपलियाल, राजू गुप्ता, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, सहदेव सिंह राठौड़, वेद प्रकाश शर्मा, चंदन सिंह पवार आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.