Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, इन मुद्दों को लेकर अनदेखी का लगाया आरोप

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व कोरोना काल में बदहाल चिकित्सा सेवा व्यवस्था के विरोध में राजीव नगर में सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 01:13 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, इन मुद्दों को लेकर अनदेखी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का भी लगाया आरोप।

संवाद सूत्र, डोईवाला। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व कोरोना काल में बदहाल चिकित्सा सेवा व्यवस्था के विरोध में राजीव नगर में सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। चिकित्सा सेवाओं की भी स्थिति सही नहीं है।

loksabha election banner

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण कौशल ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व प्रधान सुनील दत्त, कांग्रेस नेता नागेंद्र सिंह, विमल गोला, आरती वर्मा, दीपक प्रजापति, नवनीत प्रजापति आदि शामिल थे। 

दून कांग्रेस ने भी किया विरोध 

महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एस्लेहॉल चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी चरम पर है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश में कोविड सेंटर बनाएं हैं, मगर यहां की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- आप में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल; केजरीवाल ने कहा- मिलकर करेंगे उत्तराखंड का नवनिर्माण

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.