Move to Jagran APP

विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। इसके विरोध में उन्होंने सरकार का पुतला फूंका।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 04:25 PM (IST)
विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा
विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। इसके विरोध में उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा। वहीं, देहरादून में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। 

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश को राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा के शासनकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। 

राज्य में अपराधी निरकुंश होकर अपराध कर रहे हैं और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि एक विधायक पर सरेआम जानलेवा हमला किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब से भाजपा सत्ता में आई है राज्य में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पार्षद नीनू सहगल, भरत शर्मा, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, राजेश शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, नागेन्द्र रतूड़ी अरुण शर्मा, तुषार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा असंवेदनशील तो कांग्रेस नौटंकीबाज: काशी सिंह ऐरी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.