कांग्रेस का आरोप, व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है।
देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने एकबार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार और एमडीडीए का पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एस्लेहॉल चौक पर एकत्र हुए। यहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सरकार और एमडीडीए का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एमडीडीए ने सरकार के दबाव में अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान किया है। भाजपा सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर छोटे व्यापारियों को नोटिस जारी किए और कुछ के निर्माण ध्वस्त कर उनकी रोजी-रोटी पर लात मारने का काम किया है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बीजेपी सरकार के दिशा-निर्देश पर मसूरी-देहरादून प्राधिकरण जिस तरह की कार्रवाई कर रहा है। उससे छोटे व्यापारी बेहद परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब, मंझोले व्यापारियों, बेरोजगारोंं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर जताया रोष, राष्ट्रपति शासन की मांग Dehradun News
पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव, शांति रावत, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, दीप बोहरा, राजेश चमोली, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, संदीप चमोली, ललित भद्री आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, डीजी हेल्थ से की ये मांग Dehradun News