महंगाई के विरोध में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बलवीर सिंह चौहान और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीर रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
चकराता(देहरादून), जेएनएन। मंहगाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बलवीर सिंह चौहान और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीर रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। त्यूणी तहसील कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने तहसील प्रशासन के राजस्व निरीक्षक केशवदत्त जोशी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मंहगाई के विरोध में शुक्रवार को नया बाजार त्यूणी से गेट बाजार होकर तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने की जानकारी दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में पेट्रोल, डीजल और अन्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। कोरोना महामारी से बचने को लॉक डाउन के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले लाखों गरीब परिवारों का रोजगार छीन गया। सरकार इसके बावजूद महंगाई की मार दे रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता एनडी पंवार, राजपाल सिंह राणा, पूर्व प्रधान ह्दय पंवार, पूर्व प्रधान लायकराम शर्मा, महावीर सिंह चौहान, इंद्रराम डोभाल, रमेश चौहान, बालकराम शर्मा व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में किया साइकिल मार्च
महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरोटीवाला में साइकिल मार्च निकालकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है, जिससे महंगाई बढ़ने से गरीब का निवाला छिन रहा है।
कार्यकारिणी का विस्तार
उत्तराखंड क्रांति दल ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि नवीन भदूला को संगठन मंत्री और राजेंद्र नेगी को प्रचार मंत्री बनाया गया है। अजय सिंह बुटोला को वार्ड-77 माजरा और नवीन वर्मा को वार्ड-44 अधोईवाला का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह भी पढ़ें: स्कूलों से कब दूर होगा अंधेरा, दो हजार से अधिक स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं
उक्रांद से नए लोग जुड़े
उक्रांद के भानियावाला स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार बोडाई ने उपेंद्र सिंह नेगी को डोईवाला नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यकारी अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, सोमेश बुड़ाकोटी, पंकज पैन्युली, समीर मुंडेपी, धर्मवीर सिंह रावत, राजेश गौड, गिरीश देवशाली आदि भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: पर्यावरण सुधार को बढ़े मंत्रीजी, सौ से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में करेंगे पौधारोपण