Move to Jagran APP

कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से भाजपाइयों में आक्रोश

विकासनगर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भाजपा कार्यक‌र्त्ताओं में आक्रोश है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 07:18 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से भाजपाइयों में आक्रोश
कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से भाजपाइयों में आक्रोश

संवाद सहयोगी, विकासनगर: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी और राशिद अल्वी के बयान पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं में आक्रोश है। हरबर्टपुर चौक पर जुटे कार्यकत्र्ताओं ने बयानबाजी को कांग्रेस की सोची समझी साजिश बताते हुए नारेबाजी की और पुतला फूंककर आक्रोश जताया। भाजपाइयों ने शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व से नेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इसके पहले भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिदुत्व पर की गई टिप्पणी पर कहा कि, जिस तरह की हिदू विरोधी बयानबाजी सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी की ओर से की गई है, वह कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि, देश के हिदू संगठन अपने धर्म के सम्मान और रक्षा के लिए हमेशा पूरी ताकत से खड़े हैं। समय आने पर इस प्रकार की ताकतों को सही जवाब देने में भी सक्षम हैं। कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेताओं की इस प्रकार की बयानबाजी पार्टी की विचारधारा को दर्शाती है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से भी दोनों नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। हरबर्टपुर चौक पर कांग्रेस के पुतले को आग के हवाले भी किया। विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, संतोष रावत, जनार्दन जोशी, सरफराज जाफरी, टीसी. उपाध्याय, विनोद कश्यप, मनोज कश्यप, बॉबी, योगेंद्र सैनी, जगपाल चौधरी, राजपाल चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र चावला, पुष्पेंद्र उपाध्याय, संजय त्यागी, छेदी राम भारती, ममता मुल्तानी, अनुज कुमार, आकाश मुल्तानी, आशीष कोठारी, नरेश कनौजिया, देवेंद्र धीमान, सुमेर चंद, पंकज भट्ट, रोहित गुप्ता, मंसूर खान आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.