Move to Jagran APP

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:26 PM (IST)
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में राज्य सरकार लीपापोती कर रही है। उक्त नेता को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश काग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के इस कृत्य के खिलाफ तब तक आंदोलन करेंगे, जब तक उक्त मामले में कार्रवाई नहीं होती। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रदेश काग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकाल कर शहर में प्रदर्शन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.