निकाय चुनाव: अब मोबाइल एप पर मिलेगी पल-पल की खबर, ऐेसे करें डाउनलोड
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। निकाय चुनाव के लिए एक एप भी रिलीज किया गया है जिससे आप पल पल की जानकारी ले सकते हैं।
देहरादून, [जेएनएन]: नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोन ने पहली बार मोबाइल एप से मतदाताओं को उनके या किसी किसी अन्य निकाय या वार्ड के उम्मीदवारों की जानकारी उपल्ब्ध करार्इ है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से निर्वाचन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। रविवार को मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान खत्म होने पर उसी दिन ड्यूटी कर्मी मतदान सामग्री को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करेंगे। मतदान सामग्री जमा करने के बाद ही ड्यूटीकर्मी ड्यूटी से मुक्त समझे जाएंगे।
इसके साथ ही पहली बार निर्वाचन आयोग ने निकाय या वार्ड की जानकारी मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध करार्इ है। इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.uk.gov.in पर जाना होगा। जहां से आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको वेबसाइट खोलने पर राइट साइड सफेद रंग की पट्टी पर नीले अक्षरों से लिखा हुआ दिखेगा, जिसपर क्लिक कर आप एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
इस मोबाइल एप में उपलब्ध होंगी ये जानकारियां
-मतदाताओं या अन्य को मतगणना के रूझान/परिणाम मतगणना के दिन उपलब्ध होंगे।
-उम्मीदवारों को जानने के लिए जनपद-निकाय का नाम।
-नगर प्रमुख/अध्यक्ष का डैशबोर्ड।
-सभासद/सदस्य का डैशबोर्ड।
-नगर प्रमुख/अध्यक्ष के चुनाव परिणाम।
-सभासद/सदस्य के परिणाम।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: प्रचार खत्म होते ही गुणा-भाग में जुटे नेताजी
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: मतदान से दो दिन पहले बदले छह मतदान स्थल