Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: भाजपा-कांग्रेस से निराश होकर विकल्प तलाश रही जनता, जानें- और क्या बोले कर्नल कोठियाल

Uttarakhand Election 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य रहे कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। पूर्व फौजी होने के साथ ही उन्हें ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति के तौर पर पेश कर पार्टी ने चुनावी शंखनाद किया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:10 PM (IST)
Uttarakhand Election 2022: भाजपा-कांग्रेस से निराश होकर विकल्प तलाश रही जनता, जानें- और क्या बोले कर्नल कोठियाल
Uttarakhand Election 2022: भाजपा-कांग्रेस से निराश होकर विकल्प तलाश रही जनता- कर्नल कोठियाल। जागरण

विजय जोशी, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड में सत्ता में आने के इरादे से मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य रहे कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। पूर्व फौजी होने के साथ ही उन्हें ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति के तौर पर पेश कर पार्टी ने चुनावी शंखनाद किया है। पार्टी अब तक प्रदेश की 70 में 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बिजली मुफ्त देने के साथ ही पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में शहीद परिवारों को एक करोड़ सम्मान राशि देने की घोषणा शामिल है। इसके अलावा छह माह में एक लाख रोजगार प्रदान करने, बेरोजगारों को पांच हजार रुपये भत्ता, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि के वायदे कर पार्टी वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा व कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने का दावा कर रही है। हालांकि, पार्टी की जमीनी हकीकत आगामी 10 मार्च को विस चुनाव की मतगणना के बाद ही पता चलेगी। पार्टी की तैयारियों व उत्तराखंड में राजनीतिक समीकरणों पर कर्नल कोठियाल से दैनिक जागरण संवाददाता विजय जोशी ने विस्तार से चर्चा की।

loksabha election banner

-आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि वह जनता को मुफ्त सुविधाएं देने का लालच देकर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है।

आम आदमी पार्टी के सभी वायदे धरातल पर संभव हैं। दिल्ली में कर के दिखाया है, उत्तराखंड में भी करेंगे। भ्रष्टाचार को समाप्त करने से कई सेवाएं आमजन को मुफ्त में दी जा सकती हैं। पार्टी कोई नया कार्य नहीं कर रही, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने कभी इस ओर सोचा भी नहीं। उन्हें जनता का पैसा खाने से फुरसत नहीं।

-उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की क्या स्थिति है। खुद को कहां देख रही है पार्टी।

पार्टी को उत्तराखंड में बेहद प्यार व समर्थन मिल रहा है। लगातार युवा, महिलाएं और सैन्य परिवार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। जनता के आशीर्वाद से आने वाले चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा और कांग्रेस से निराश होकर जनता विकल्प तलाश रही है।

-क्या राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए आम आदमी पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।

भविष्य में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित होगी। इसकी शुरुआत विभिन्न राज्यों में सत्ता में आकर की जाएगी। राज्य मजबूत होंगे तभी सशक्त राष्ट्र बनता है।

-उत्तराखंड में आमजन आम आदमी पार्टी को बाहरी दल के रूप में ले रहा है, इस पर आपको क्या कहना है।

आप को जनता बाहरी दल के रूप में नहीं देख रही है, यह सिर्फ भाजपा-कांग्रेस की ओर से बनाया जा रहा माहौल है। आमजन पार्टी को अपना रहा है और सत्ता में देखना चाहता है।

-क्या कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के राजनीतिक चरित्र में फिट बैठते हैं।

कर्नल कोठियाल के लिए यदि कोई राजनीतिक पार्टी हो सकती थी तो वह आम आदमी पार्टी ही है, जहां पढ़े-लिखे और विजन के साथ चलने वाले लोग हैं। आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों की तरह ऊपर से मिलने वाले आदेशों का पालन नहीं करना पड़ता। जनता के हित और सुविधा के लिए पार्टी का कोई भी कार्यकत्र्ता निर्णय ले सकता है।

-भाजपा सरकार की कौन सी कमियां हैं, जिनका आप को लाभ मिल सकता है।

भाजपा प्रदेश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की गलतफहमी पालकर बैठी है। धरातल पर कार्य न होने से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त रही भाजपा ने इस कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।

-उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सैन्य परिवारों के वोट पर नजर है, लेकिन पार्टी को पूर्व में सेना विरोधी टिप्पणियों व बयानों के लिए जाना जाता रहा है।

आम आदमी पार्टी ने कभी भी देश की सेना और राष्ट्रभक्ति पर सवाल नहीं उठाए। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। भाजपा की ओर से दुष्प्रचार कर इस प्रकार का माहौल बनाया गया। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सैनिक व सैन्य परिवार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हरक सिंह के करीबी विधायक ने पार्टी बदलने की अटकलें की खारिज, बोले- मरते दम तक रहूंगा भाजपा में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.