Move to Jagran APP

उत्तराखंड में 31 मार्च तक नौकरी के आवेदन को नहीं देना होगा शुल्क, मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया तोहफा

उत्‍तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों अभ्यर्थियों को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज बड़ी सौगात दी। उन्‍होंने आज अपने जन्‍मदिवस पर घोषणा की कि मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:10 PM (IST)
उत्तराखंड में 31 मार्च तक नौकरी के आवेदन को नहीं देना होगा शुल्क, मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया तोहफा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने 31 मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड व राज्य की अन्य चयन संस्थाओं की ओर से की जा रही भर्ती के लिए आवेदन करने पर युवाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आने वाले छह माह में 15 से ज्यादा सरकारी विभागों में तकरीबन आठ हजार पदों पर भर्ती की जानी है।

loksabha election banner

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में निराश्रित बच्चों संग मनाया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते रोजगार और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी नौकरियों के लिए 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क नहीं लिए जाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री की इस सौगात से प्रदेश के युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। सरकार ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

सीएम धामी ने छोटे बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन छोटे बच्चों संग मनाया। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा। बच्चों से बधाई लेने के बाद उन्होंने सस्थान के विशेष स्कूल के लिए एक बस और 10 कंप्यूटर देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यहां पौधारोपण एवं विभिन्न शिलान्यास भी किए। इसके बाद मुख्यमंत्री तिलक रोड स्थित बाल विनीत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटने के बाद परिसर में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन की कामना भगवान से की। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री जी समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। साथ ही प्रदेश में चौमुखी विकास की गति बनी रहे।

सीएम ने 13 एंबुलेंस को किया फ्लैग आफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि. की ओर से सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग आफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए हीरो मोटो कार्प का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर हीरो मोटो कार्प के सीएसआर हेड भारतेंदु काबी, प्लांट हेड यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- Primary Teacher Recruitment: उत्‍तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 10 दिन में होगी पूरी, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इसक निर्देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.