Move to Jagran APP

नन्ही दुनिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिओं से मोहा मन Dehradun News

नन्ही दुनिया में रंग हिमालय कार्यक्रम का आगाज हुआ। प्रतिभाशाली बच्चों और बड़ों ने साथ मिलकर इस लम्हे को यागदार बना दिया।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 12:40 PM (IST)
नन्ही दुनिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिओं से मोहा मन Dehradun News
नन्ही दुनिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिओं से मोहा मन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नन्ही दुनिया में रंग हिमालय कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें नृत्य, गीत-संगीत, नाटक व वाद्य यंत्रों के प्रदर्शन ने समा बांध दिया। प्रतिभाशाली बच्चों और बड़ों ने साथ मिलकर इस लम्हे को यागदार बना दिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत आलोक उल्फत द्वारा निर्देशित नाटक वसुधैव कुटुंबकम से हुई। इस नाटक में कुछ गांधी विचार, कुछ गंभीर प्रश्न और उनकी समाज में स्वीकार्यता को लेकर रंग हिमालय की भावना को प्रदर्शित किया गया। 

साथ ही विभिन्नता को दर्शाते हुए नृत्यों की जोरदार प्रस्तुति दी। इसकी कोरियोग्राफी वाइब्रेशन डांस स्टूडियो की संस्थापक हर्षित गुप्ता ने की। नृत्य व नाटक के समावेशी रंग ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इसके बाद ड्रम्स फॉर डायवर्सिटी ग्रुप ने धुन बजाई।

रंग हिमालय की संस्थापक सात्विका गोयल ने बताया कि यह बच्चे और बड़े, सभी को एक साथ एक स्थान पर आकर अपने विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। साथ ही यह उन्हें कलात्मक विश्वास और विभिन्नता को समझने का अवसर भी देता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इस कार्यक्रम से जुड़ सकता है। यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर तक चलेगा। 

यह भी पढ़ें: टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा रावत ने बांटे अनुभव, जीवन को बताया संघर्षपूर्ण चक्र

नन्ही दुनिया की मुख्य प्रवर्तक किरण उल्फत गोयल ने कहा सकारात्मक दृष्किोण से ही विश्व में खुशहाली का युग आएगा। इस अवसर पर पर्यावरणविद् विनीत शाह, सुधीर सिंधवानी, विजय गोयल, रोहित शुक्ला, रमनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पिता और बेटी के बीच का प्यार दर्शाती है लिटिल बेबी, ट्रेलर किया लांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.