Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- विकास की ओर तेजी से अग्रसर उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। राज्‍य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लगाव है। केंद्र का लगातार सहयोग मिल रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 11:03 PM (IST)
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

loksabha election banner

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण आंदोलन के सभी अमर शहीदों, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति भी संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में ऐसे कई काम हुए हैं, जो पहले संभव नहीं नजर आ रहे थे। पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम चल रहा है। यह परियोजना 2024-25 तक पूरी हो जाएगी। टनकपुर-बागेश्वर परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। चारधाम आल वेदर रोड परियोजना पर काफी काम हो चुका है।

उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां उड़ान योजना के तहत हेली सेवाएं शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित योजना के अनुसार शीघ्र ही हेमकुंड साहब को भी रोप वे से जोड़ा जाएगा। केदारनाथ तक केबल कार चलेगी। इससे प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में काफी लाभ होगा। केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में कई उच्च स्तरीय संस्थान लाए गए हैं। राज्य सरकार युवाओं को समर्पित सरकार है। सरकार ने 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। परीक्षाओं में आवेदन शुल्क से राहत दी गई है।

उत्तराखंड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बन गया है। जल्द ही शत-प्रतिशत दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने कोविड से प्रभावित सभी क्षेत्रों को राहत प्रदान की है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने आधारभूत ढांचे में कई गुना बढ़ोतरी की है। 44 लाख व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

राष्ट्रीय फलक पर भी उत्तराखंड अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। जनभावनाओं को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। गैरसैंण में राजधानी के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना पर सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

यह भी पढ़ें:-सत्ता के गलियारे से: सताने लगा फिर नमो मैजिक का भय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.