Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2022: आज वैशाख पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, छह प्रमुख बातों का रखें ध्‍यान

सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के मौके पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। आचार्य डा सुशांत राज यहां कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं जिनका ध्‍यान गर्भवती महिलाओं को रखना होगा।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:19 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:26 AM (IST)
Chandra Grahan 2022: आज वैशाख पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान, छह प्रमुख बातों का रखें ध्‍यान
आज सोमवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण

जागरण संवाददाता, देहरादून : Chandra Grahan 2022 Today on Vaishakha Purnima: वैशाख पूर्णिमा के मौके पर आज सोमवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई कार्य करने की मनाही होती है। आचार्य डा सुशांत राज यहां कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्‍यान गर्भवती महिलाओं को रखना होगा।

loksabha election banner

भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्र ग्रहण

कहा कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी पर पड़ेगा, लेकिन इसका असर गर्भवती महिला पर अधिक पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारतीय समानुसार 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां

  • ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान वातावरण में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है।
  • ग्रहण काल में भोजन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण काल में सहवास नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए और जब ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान अपने ईष्‍ट देव का स्मरण और मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.