Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी; ठंडक बढ़ी

पहले ही शीतलहर व कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तराखंड में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए। पहाड़ों बर्फबारी हुई। इससे समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 08:21 PM (IST)
उत्‍तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी; ठंडक बढ़ी
उत्‍तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी; ठंडक बढ़ी

देहरादून, जेएनएन। पहले ही शीतलहर व कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तराखंड में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। यह क्रम दो दिन तक जारी रह सकता है। बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों पर रुक रुककर बर्फबार हुई। बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। वहीं बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए देहरादून के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में  8 जनवरी से 12 जनवरी तक जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के साथ ही तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में ओलावृष्टि के आसार भी बन रहे हैं। विशेषकर तीन हजार मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी है।

प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहे। बर्फीली हवा ने परेशानी में और इजाफा किया है। प्रदेश के नौ शहरों में पारा तीन डिग्री सेल्सियस व इससे कम रहा। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

वहीं जोशीमठ और पिथौरागढ़ में यह शून्य के आसपास बना रहा। मैदानी क्षेत्रों में भी करीब-करीब यही हालात हैं। कोहरे ने समस्याओं में इजाफा किया है। इससे ट्रेन और बसों की रफ्तार मंद पड़ रही है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मसूरी में ठिठुरन बरकरार 

मसूरी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और आसमान में घने बादल घिर आए। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों पर गिरा पाला बर्फ में तब्दील हो गया। जिससे दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना रहा। निकटवर्ती यमुना और अगलाड़ घाटियों में भी लोग ठिठुरन से परेशान हैं। काश्तकार आसमान की ओर बारिश और अच्छे हिमपात के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं मसूरी पहुंचे पर्यटक भी हिमपात का इंतजार कर रहे हैं।

औली में बर्फबारी से पर्यटक खुश 

चमोली जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से मौसम का मिजाज बदला था। दोपहर तक बादलों के बीच हल्की धूप के दर्शन हुए। दोपहर बाद निचले स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जबकि औली, गौरसों, बदरीनाथ, हेमकुंड सहित चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। औली में बर्फबारी से पर्यटक खुश है। जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शीतकालीन खेलों के लिए भी यह बर्फबारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर इसी तरह बर्फबारी हुई तो औली में शीतकालीन खेलों का रास्ता साफ हो सकता है। चमोली जिले में ठंड बढ़ जाने से लोग अलाव का सहारा भी ले रहे है।  पर्यटक भी औली में अलाव सैक कर ठंड से निपट रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में धूप, मैदानों में कोहरा; देहरादून और हरिद्वार में ओले की चेतावनी

यह भी पढ़ें: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.