Move to Jagran APP

Chamoli Glacier Burst: आपदा की सूचना के बाद से ही सक्रिय रहे सीएम, नीति घाटी में हिमखंड टूटने से हुआ था हिमस्खलन

Chamoli Glacier Burst नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार रात से ही पूरी तरह सक्रिय हो गए थे। प्रारंभिक सूचना आते ही उन्होंने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी सबसे साझा की।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 10:41 AM (IST)
Chamoli Glacier Burst: आपदा की सूचना के बाद से ही सक्रिय रहे सीएम, नीति घाटी में हिमखंड टूटने से हुआ था हिमस्खलन
आपदा की सूचना के बाद से ही सक्रिय रहे सीएम, नीति घाटी में हिमखंड टूटने से हुआ था हिमस्खलन।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Chamoli Glacier Burst नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार रात से ही पूरी तरह सक्रिय हो गए थे। प्रारंभिक सूचना आते ही उन्होंने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी सबसे साझा की। रात को ही उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस संबंध में वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने मिली सूचना के आधार पर सारी स्थिति से गृह मंत्री को अवगत कराया।

loksabha election banner

चमोली जिले की नीति घाटी में शुक्रवार हिमखंड टूटने से हिमस्खलन हुआ था। इससे काफी नुकसान हाेने की आशंका जताई जा रही थी। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत काे जैसे ही इसकी सूचना मिली वह तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने तुरंत ही अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन से पूरी जानकारी लेकर उन्हें अवगत कराने को कहा।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के साथ मलारी का हवाई सर्वेक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जोशीमठ में रुक कर सेना के अधिकारियों के साथ पूरी स्थिति का जायजा लिया और प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। देहरादून लौटने के बाद भी वह लगातार स्थिति पर नजर रखने के साथ ही जिला प्रशासन से फीड बैक लेते रहे।

स्व. बहुगुणा के जन्मदिवस पर भावपूर्ण स्मरण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा का व्यक्तित्व असाधारण था। उन्हें देश व दुनिया ने कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना है। वह जमीन से जुड़े नेता और किसानों व गरीबों के हितैषी थे। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा के बल पर उन्होंने राजनीति में अलग पहचान बनाई। केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक विकासपरक योजनाएं शुरू की।

यह भी पढ़ें- Chamoli Glacier Burst: चमोली में हिमखंड टूटने से चपेट में आया BRO कैंप, दस की मौत; देखें वीडियो

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.