Move to Jagran APP

समाज की मुख्य धारा से जुड़ा जनजाति समाज: अकड़ू माइड़ा

विकासनगर भाजपा जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अकड़ू माइड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं की देन हैं जनजाति समाज को मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:03 PM (IST)
समाज की मुख्य धारा से जुड़ा जनजाति समाज: अकड़ू माइड़ा
समाज की मुख्य धारा से जुड़ा जनजाति समाज: अकड़ू माइड़ा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: भाजपा जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अकड़ू माइड़ा ने कहा कि, भाजपा सरकार में विकास परक योजनाओं की की कोई कमी नहीं रही। कांग्रेस सरकार में सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले जनजाति समाज के लोग मूलभूत सुविधा, बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा जैसी आवश्यकता से वंचित रहे, लेकिन भाजपा सरकार की योजनाओं के माध्यम से इस समाज को मुख्य धारा से जोड़ा गया। रविवार को वह विकासनगर स्थित एक होटल में पूरे प्रदेश से आए मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अकड़ू माइड़ा ने कहा कि केंद्र में मोदी नेतृत्व और राज्यों में पार्टी के सरकार के आने के बाद उनकी पहुंच आसान हुई है। छोटे-छोटे उद्यमों के माध्यम और सरकार की योजनाओं से जनजाति समाज को मुख्य धारा में लाने का प्रमुख प्रयास किया गया। कहा कि, मोदी सरकार ने जिस प्रकार 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस को मनाने का निर्णय लिया है, वह हमारे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। आगामी चुनाव में हमें अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी होगी। हमारी रचना से 2022 विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक विजय गाथा लिखी जाएगी।

कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि, सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अनुसूचित जनजाति मंत्रालय का गठन किया था। इसके पहले सरकार चलाने वाले जिम्मेदार अनुसूचित जनजाति के लिए नारा तो लगाया करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी धरातल पर उनके कल्याण के लिए कार्य नहीं किए। प्रधानमंत्री मोदी के सोच की सराहना करते हुए कहा कि, गरीबों, आदिवासियों के साथ जीवन व्यतीत करने वाले महान नेता ने आदिवासियों के लिए कई ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में जनजातीय समाज से आठ सदस्यों को मंत्री बनाया है। 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले जिलों में बंधन योजना चलाई। आजादी के बाद कांग्रेस ने इस देश को बांटकर रखा। कश्मीर को अलग रखा, तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र एक झंडा का नारा दिया। 370 के विरुद्ध श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया और आंदोलन की परिणति में सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारा दल राष्ट्रीय एकता और लोकतंत्र की व्यवस्था का पालन करने वाला है। हमारे यहां संगठनात्मक रूप से चुनाव होता है, हमारे यहां परिवारवाद को बढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। सभी जनजातियों का सर्वस्पर्शी ²ष्टिकोण होना चाहिए। एक साथ मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत हमारे हर कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए।

अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा ने जौनसार-बावर के आराध्य देवता महासू देवता का ध्यान करते हुए कहा कि, जनजाति मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है। चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मोर्चा को अभी से तैयार रहना होगा। कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को भी सुना। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमला चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पुष्कर काला, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश राणा, राजवीर सिंह राठौर, प्रताप रावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, कालसी ब्लाक प्रमुख मटौर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.