नवविवाहिता की मौत, पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ते चंद्र नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डेढ़ महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। स्वजनों के अनुसार मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपित पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जागरण संवाददाता, देहरादून: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ते चंद्र नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डेढ़ महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। स्वजनों के अनुसार मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने आरोपित पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में सुमित निवासी क्वालिटी रेस्टोरेंट मसूरी ने बताया कि उसकी बहन सुनीती 23 साल की शादी दो महीने पहले ही गौरव निवासी चंद्र नगर के साथ हुई थी। सुनीती व गौरव ने कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। गुरुवार रात को गौरव के भाई ने फोन किया कि सुनीती की मौत हो गई है। सुमित जब चंद्र नगर पहुंचा तो देखा कि घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। सुनीती घर पर मृत पड़ी थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था व गले पर भी चोटों के निशान थे। बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद गौरव व सुनीती का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी कारण सुनीती ने खुदकुशी कर ली। मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि सुमित की तहरीर पर सुनीती के पति गौरव, ससुर नंदु, सास पूनम, कपिल, राहुल और शिवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्त बनी एक युवती पर भरोसा करना पड़ा भारी, अश्लील फोटो खींचकर कर रही ब्लैकमेल
बिजनौर के युवक ने लगाई फांसी
बिजनौर के एक युवक ने प्रेमनगर स्थित गुरुनानक एन्क्लेव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने जीजा के साथ रहता था। एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि एक युवक ने गुरुनानक एन्क्लेव में फांसी लगा दी है। पुलिस व फारेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता लगा कि 26 वर्षीय हेमंत सिंह डेढ़ वर्ष से अपने दीदी जीजा के साथ रह रहा था। वर्तमान में वह बल्लुपुर स्थित नरेश डेरी में काम करता था। वह कमाई कम और खर्चे अधिक करता था। पहले भी उसने अपने घर बिजनौर में परिचितों से पैसे उधार लिए थे। घटना की सूचना पाकर मृतक के स्वजन भी देहरादून पहुंच गए। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- जेल के वरिष्ठ कार्यालय सहायक की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें