गैरसैंण राजधानी के आंदोलनकारियों के फोन हो रहे हैं टैप
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के पदाधिकारियों के फोन टैप किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकी भी दी जा रही है।
देहरादून, जेएनएन। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के पदाधिकारियों के फोन टैप किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकी भी दी जा रही है। इस बाबत उन्होंने डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर जांच की मांग की है।
गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने के लिए संघर्ष कर रहे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि फोन पर उन्हें डराने -धमकाने एवं ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। शीर्ष पदाधिकारियों के फोन टैप व हैक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार या प्रशासन फोन विधिक ढंग से टैप कराती है, तो सदस्यों को दिक्कत नहीं है। लेेकिन असामाजिक तत्व टैपिंग करा रहे हैं, जो उनकी निजता के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने फोन टैपिंग की उच्च स्तरीय जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपने वालों में एलपी थपलियाल, मनोज ध्यानी, मदन भंडारी, प्रभात डंडरियाल, देवेंद्र रावत, वीरेश चौधरी, बीएमएस नेगी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 23 नवंबर को एक घंटा नहीं चलेंगी बसें
चार जिले की मांग करने वालों का किया स्वागत
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने प्रदेश में चार और जिलों की मांग को लेकर निकले लोगों के दल का स्वागत किया। बतादें कि डीएन बडोला, महिपाल सिंह, लोकेश, विशाल मणि रतूड़ी चार अन्य जिले बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं इस क्रम में वह प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशाल धरना देंगे कर्मचारी Dehradun News