Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल के विचारों को करना होगा आत्मसात: मुख्यमंत्री

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतिम व्यक्ति के उत्थान की चिंता करते थे। उन्होंने ही देश के नीति नियंताओं को प्रेरणा दी। वर्तमान समय में भी हमें उनके विचारों को आत्मसात करना है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:37 PM (IST)
पं. दीनदयाल के विचारों को करना होगा आत्मसात: मुख्यमंत्री
पं. दीनदयाल के विचारों को करना होगा आत्मसात: मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, देहरादून: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतिम व्यक्ति के उत्थान की चिंता करते थे। उन्होंने ही देश के नीति नियंताओं को प्रेरणा दी। वर्तमान समय में भी हमें उनके विचारों को आत्मसात करना है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहीं।

loksabha election banner

शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने दून में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने गांधी रोड स्थित दीनदयाल पार्क में भव्य आयोजन किया। यहां पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकात्म मानववाद भाजपा का राजनीतिक दर्शन है। एकात्म मानववादी व्यक्ति की समग्र चिंता करता है यानी शरीर के लिए आहार, बुद्धि के लिए शुद्ध विचार, आत्मा के लिए सुसंस्कार और मन के लिए आत्म सुख व सम्मान होना आवश्यक है। इस अवसर पर अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूरी आदि ने भी पं. दीनदयाल का स्मरण किया।

--------

दीनदयाल पार्क में किया पौधारोपण

पंडित दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान ने दीनदयाल पार्क में पौधारोपण किया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष शुभा वर्मा ने पं. दीनदयाल को नमन करते हुए सभी से मास्क का इस्तेमाल करने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत अन्य ने पौधे रोपे।

-----

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी आयोजन

दीनदयाल पार्क में माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अíपत करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की हितैषी है। कृषि विधेयकों से किसानों की दशा और दिशा में क्रातिकारी बदलाव आएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विनय गोयल, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल आदि उपस्थित रहे।

----

हर व्यक्ति का करें सहयोग

भाजपा महानगर कार्यालय में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन किया गया। इस दौरान महानगर पदाधिकारियों ने कार्यकत्र्ताओं को पं. दीनदयाल के चिंतन पर मनन कर हर व्यक्ति के सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन पर ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कार्य कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि पं. दीनदयाल के दिशा-निर्देशों के कारण ही संगठन नर सेवा को नारायण सेवा मानता है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों की छाप इस युग पर है। भाजपा महानगर के सभी 913 बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। महानगर कार्यालय में विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, दर्जाधारी चौधरी अजीत सिंह, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, अनिल गोयल, विनय गोयल, सतेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.