Move to Jagran APP

महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बैसाख मास के शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:55 PM (IST)
महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, देहरादून:

loksabha election banner

बैसाख मास के शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। घरों मंदिरों में जहां दीये जलाकर और हवन कर यह दिन मनाया। वहीं मंदिरों के बाहर जरूरतमंदों को दान दिया गया।

आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, हिदू धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि इसी दिन भगवान बुद्ध ने धरती पर अवतार लिया। जो भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। ऐसे में बुद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि हिदू धर्म मानने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

घरों में किया हवन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आह्वान पर देहरादून में परिवार से जुड़े सदस्यों ने घरों में एक साथ समय पर गायत्री यज्ञ किया। नौ बजे यज्ञ करने के साथ सुख समृद्धि, विश्व शांति और पर्यावरण संव‌र्द्धन का संकल्प लिया। सभी ने अपने जन्मदिवस, विवाह पर एक पौधा लगाने, बुराई त्यागने का संकल्प लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार देहरादून के जिला समन्वय सुरेश डंगवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

अनुयायियों ने की पूजा अर्चना

बुद्धा पार्क में दून बुद्धिस्ट कमेटी, त्रिरत्न बौद्ध महासंघ के सदस्यों ने पूजा अर्चना की। विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर दून बुद्धिस्ट कमेटी के अध्यक्ष खेंपो रैंगडोल, उपाध्यक्ष श्रृंग लूडिंग, तेंजिन जिग्दल, डोलमा आदि मौजूद रहे।

धर्म रत्न अवार्ड से नवाजा

दून बुद्धिस्ट कमेटी ने सेवानिवृत्त आइएएस चंद्र सिंह और सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर अशोक कुमार को इस साल के धर्म रत्न अवार्ड से नवाजा। उनके सामाजिक योगदान के लिए यह अवार्ड दिया गया।

बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के सदस्यों ने बुद्धा चौक पर स्थित बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, गीता वर्मा, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, ऋषिका जैन, रिद्धि जैन आदि मौजूद रहे।

धोलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक

धोलास स्थित धोलेश्वर महादेव मंदिर में चारधाम से लाए जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। महिला मंडली ने भजनों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। इस मौके पर मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी, आचार्य कुलदीप कुकरेती, कौशल्या जोशी, खुशहाल बिष्ट, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आदर्श मंदिर पटेलनगर, स्वर्गापुरी देवी मंदिर निरंजपुर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में भी पूजा की गई।

संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकत्र्ताओं ने बुद्धा चौक स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश को जन जान तक पहुंचाना चाहिए। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने बुद्ध के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल संयोजक भाग सिंह नेगी, महामंत्री विपिन खंडूड़ी, गिरीशानंद, अशोक राठौर, नंदी आर्य, मंजू चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.