संस्कृति का संरक्षण करेगी उत्तराखंड हेरिटेज
देहरादून: सोमवार को एक कार्यक्रम में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि साहित्य और गायन उत्तराख
देहरादून: उत्तराखंड हेरिटेज द्विमासिक पत्रिका का विमोचन करते हुए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि साहित्य और गायन उत्तराखंडी संस्कृति को सहेजने का बेहतर विकल्प हैं।
अशोक विहार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने पत्रिका के साहित्य की सराहना की। कहा कि इस तरह साहित्य के माध्यम से संस्कृति को प्रोत्साहन देने का प्रयास सकारात्मक सोच का परिणाम है। लोकगायक नेगी ने कहा कि उत्तराखंडी संस्कृति विश्व की सबसे बेहतर संस्कृति है। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा अपने आप में विशेष है। यहां जैसी प्राकृतिक सुंदरता भी कहीं और देखने को नहीं मिल सकती। लेखक कंचन नेगी तड़ियाल ने उत्तराखंड हेरिटेज पत्रिका के बारे में बताया कि यह उत्तराखंड धरोहर के संरक्षण एवं संवर्द्धन में सहायक होगी। वह साहित्य के माध्यम से उत्तराखंडी संस्कृति को प्रोत्साहन देगी ताकि लोगों को यहां की संस्कृति की विशेषता के बारे में पता चल सके। इसके अलावा इसमें राज्य की बोली, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शोध जैसे क्षेत्रों की उपलब्धियों को भी बताया जाएगा।