लॉकडाउन के समय जिम्मेदार नागरिक बनें और देश बचाएं : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। उत्तराखंड के साथ देशवासियों को ऐसे समय पर जागरूक होने की जरूरत है।
देहरादून, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। उत्तराखंड के साथ देशवासियों को ऐसे समय पर जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही वे सरकार के दिशा-निर्देशों का भी पालन करें। पहाड़ की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने प्रदेश, देश की आवाम से यह अपील की।
उर्वशी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सबको जागरूक होना चाहिए। सभी लोग घरों में रहें। साथ ही हर तरह की सावधानी बरतें। बॉलीवुड के साथ अन्य क्षेत्रों के दिग्गज देश की जनता की हौसला अफजाई के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के कैम्पेन चला रहे हैं। पूरे देश को एकजुट होकर इस भयावह स्थिति से निपटना होगा। जिससे देश एक बार फिर अपनी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ नई ऊंचाइयों को छू सके। घर में रहकर बोरिंग समय को मजेदार बनाने का यह मौका है। इसलिए कुछ न कुछ करते रहें। बोरिंग समय को मजेदार और उपयोगी बनाने के लिए बॉलीवुड जगत प्रयासरत है। वह खुद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
21 दिन का लॉकडाउन सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए है। बताया कि मैं अपने घर पर काफी दिन से लॉकडाउन हूं और सामाजिक रूप से फिलहाल अलग रह रही हूं। आपको अपने आवास पर सेल्फ आइसोलेशन पर ध्यान देना चाहिए। कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए यही सबसे बेहतर है।
कोरोना है जो आया, है ये चीन की माया..
इंडियन आइडल फेम व बॉलीवुड सिंगर प्रियंका नेगी संगीत के जरिए लोगों में कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता की अलख जगा रही हैं। अवारा कोरोना नामक अपने नए सांग को उन्होंने सारेगामा चैनल के सहयोग से रिलीज किया है। यू-ट्यूब में इस गीत ने धमाल मचा रखा है। इसे एक दिन में 18 हजार से अधिक लोग अभी तक देख व सुन चुके हैं।
अपनी जादुई आवाज से संगीत जगत में जलवा बिखेरने वाली देहरादून के जौनसार की बेटी प्रियंका नेगी ने विश्वभर में कोरोना वायरस को लेकर मचे हाहाकार के चलते देश-प्रदेशवासियों को जागरूक करने के लिए अपना नया हिन्दी सांग रिलीज किया है। प्रियंका ने ओएनजीसी में वरिष्ठ अधिकारी अपने पिता इंद्रसिंह नेगी, छोटी बहन रेणुका नेगी व भाई अंकित के साथ मिलकर यह गीत देहरादून में घर पर ही मोबाइल से रिकॉर्डिंग किया है।यह भी पढ़ें: घर में रहकर अपने सपनों को करें पूरा: अनुकृति गुसाईं
प्रियंका के हिन्दी सांग कोरोना है जो आया, है ये चीन की माया यह वायरस तो है आवारा, हाथों को धो लो ना नमस्ते कर लो ना 21 दिन की लड़ाई घर से ही लड़ लो ना... के साथ लोगों को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया है। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस गाने को शुक्रवार को यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। अभी वे लॉकडाउन के चलते अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रही।
यह भी पढ़ें: घर पर रहकर तोड़ना होगा कोरोना वायरस का साइकिल: रूप दुर्गापाल