आर-पार की लड़ाई को किसानों से एकजुट होने का किया आह्वान
भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने सेलाकुई क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान किसानों से आर-पार की लड़ाई लडऩे के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में डोईवाला में प्रस्तावित महापंचायत में क्षेत्र से काफी संख्या में किसान शामिल होंगे।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने सेलाकुई क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान किसानों से आर-पार की लड़ाई लडऩे के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में डोईवाला में प्रस्तावित महापंचायत में क्षेत्र से काफी संख्या में किसान शामिल होंगे।
भाकियू नेता राजीव तोमर ने सेलाकुई में जनसपंर्क अभियान चलाया। उन्होंने रविवार को डोईवाला के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत में शामिल होने की अपील क्षेत्र के किसानों से की। कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत संबोधित करेंगे। कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए किसानों को एकजुटता के साथ अब आर-पार की लड़ाई लडऩी होगी। चेतावनी भी दी कि केंद्र सरकार भले ही आंदोलन को नजर अंदाज कर रही हो, लेकिन उसे यह समझ लेना चाहिए कि इस बार देश के अन्नदाता से उसका पाला पड़ा है। कहा कि डोईवाला में आयोजित होने वाली महापंचायत के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : सल्ट सीट के उपचुनाव की कसरत में जुटी भाजपा
17वें दिन भी जारी रहा धरना
विकासनगर: किसान एकता मोर्चा के बैनर तले स्थानीय तहसील में धरना 17 वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा कार्यकत्र्ताओं की आपस में वार्ता में आंदोलन की भावी रणनीति के लिए चर्चा की गई। धरना स्थल पर दौलत कुंवर, स्वराज चौहान, दौलत सिंह, विकेश कुमार, लक्ष्मी देवी, रानी देवी, विमला देवी, श्याम सिंह, सरदार सिंह, नारायण आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics News: तो कांग्रेसी विधायक छोड़ सकता है तीरथ के लिए सीट
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें