Move to Jagran APP

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल बोले- अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है भाजपा-कांग्रेस

Uttarakhand Election 2022 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर पलटवार किया है। कोठियाल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश का विकास करना था और विपक्ष में बैठी कांग्रेस को विकास को लेकर सवाल करना चाहिए था।

By Edited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:27 PM (IST)
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल बोले- अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है भाजपा-कांग्रेस
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर पलटवार किया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: Uttarakhand Election 2022 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर पलटवार किया है। कोठियाल ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश का विकास करना था और विपक्ष में बैठी कांग्रेस को विकास को लेकर सवाल करना चाहिए था। दोनों दल अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस और भाजपा दोनों आम आदमी पार्टी और कर्नल कोठियाल को निशाना बना रहे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी को देश के लिए खतरा बताया था। उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि खतरा कौन है यह तो उन्होंने खुद ही दिखा दिया। उत्तराखंड को बने हुए 21 वर्ष हो गए, लेकिन उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं, जो आदर्श उत्तराखंड की तस्वीर पेश करता हो। उत्तराखंड के असली दुश्मन तो ये दोनों दल हैं, जिन्होंने राज्य के संसाधनों को लूटा है। इसका जवाब प्रदेश की जनता 14 फरवरी को देगी।

जब आप प्रदेश में जनमुद्दों के साथ जीत हासिल करेगी। दलबदल राजनीति पर ली चुटकी कर्नल कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस में दलबदल राजनीति पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस नहीं, बल्कि भांग्रेस है। क्योंकि पता नहीं चल रहा कि कौन किसकी सरकार चला रहा है। दोनों पार्टी गंदी राजनीति कर रही हैं। भाजपा-कांग्रेस के पास अपने प्रत्याशियों को कैसे घोषित करें, इसकी क्षमता तक नहीं है। ऐसे राजनीति दलों को जनता को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जानिए क्यों उत्तराखंड भाजपा में बनाया जा सकता है कार्यकारी अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में भी हो चुका प्रयोग

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित रजनीकांत ने दिया समर्थन: गंगोत्री विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल को प्रसिद्ध लोकगायक और गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित रजनीकांत सेमवाल ने समर्थन दिया है। प्रेस वार्ता में रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि कर्नल कोठियाल की ओर से पूर्व में किए गए साहसिक कार्यों और केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों से वह बेहद प्रभावित हैं। वह इस चुनाव में गंगोत्री विधानसभा सीट से उत्तराखंड पुनर्निर्माण की विचारधारा को समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही हरीश रावत सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.