Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करेंगे भाजपाई, लोगों तक पहुंचाएंगे जन कल्याणकारी योजनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेशभर में जगह-जगह पौधरोपण करेगी। साथ ही आम जन तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 04:42 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करेंगे भाजपाई, लोगों तक पहुंचाएंगे जन कल्याणकारी योजनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करेंगे भाजपाई, लोगों तक पहुंचाएंगे जन कल्याणकारी योजनाएं

देहरादून, राज्य ब्यूरो। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य में चलाए जाने वाले अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यभर में जगह-जगह पौधरोपण किया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पत्रकार वार्ताएं होंगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार को पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाडे और गोपेश्वर में राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की।

उन्होंने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टीजन पौधरोपण करेंगे। नौ और 10 जून को विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल रैली कर लोगों से संवाद किया जाएगा। 11 से 17 जून तक प्रत्येक बूथ पर परिवार संपर्क अभियान चलेगा। 18 से 23 जून तक सभी मोर्चों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में फेस कवर और सैनिटाइजर वितरण करेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में योगाभ्यास करेंगे। 11 से 25 जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें 40 मिनट तक किसी वरिष्ठ नेता का संबोधन और 20 मिनट का संवाद सत्र होगा।

उन्होंने बताया कि 27 से 30 जून तक आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पाद के समर्थन में सेल्फी कार्यक्रम होंगे। 30 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं को सुरक्षित शारीरिक दूरी समेत अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

भाजपा ने जिलास्तर पर नियुक्त किये प्रभारी 

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने बताया कि संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी कार्यक्रमों का समन्वय व अनुवर्ती कार्यवाही (फॉलोअप) के लिए जिला महामंत्री अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान व राजाराम को प्रभारी बनाया गया है।

संकल्प वितरण के लिए जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी और शरद रावत को प्रभारी बनाया गया है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और सक्रिय करने के लिए जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत और घनश्याम सिंह नेगी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मोर्चा कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए अमित डबराल पंकज शर्मा, वर्चुअल मीटिंग के लिए राजेश जुगलान और सुमन कासव, देवकमल वितरण के लिए पंकज शर्मा और संजय व्यास, विश्व पर्यावरण दिवस के लिए विनोद कश्यप व दीवान सिंह रावत, योगा दिवस के लिए नगीना रानी व नीरज चौहान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के लिए राजाराम शर्मा व मीता सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

पांच महिला पदाधिकारियों ने की दावेदारी

डोईवाला में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच भाजपा महिला पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। महिला मोर्चा में जल्द ही जिलाध्यक्ष चुनी जानी है। भारतीय जनता पार्टी में जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न संगठनों और मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद के लिए भी घमासान मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: पहेली बना है काबीना मंत्री सतपाल महाराज के परिवार का डिस्चार्ज 

भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए ऋषिकेश से कविता शाह, अनीता राणा, डोईवाला से ममता नयाल, सरिता जोशी और पछवादून से रचिता ठाकुर ने पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि शीघ्र ही भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति से की जाएगी। इस पद के लिए पांच महिला पदाधिकारियों ने दावेदारी की है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में आए 27 मंत्री-अफसर लो रिस्क में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.