Move to Jagran APP

पंचायत और लोस चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्त्ता, भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया आह्वान

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने पार्टीजनों का आह्वान किया कि वे आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2022 01:03 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2022 01:03 PM (IST)
पंचायत और लोस चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्त्ता, भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया आह्वान
बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते बायें से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट। जागरण

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों व वरिष्ठों से हमेशा नया और बेहतर सीखने का प्रयास किया।

prime article banner

मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य नेताओं से भी की मुलाकात

साथ ही उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्हें सभी का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने पार्टीजनों का आह्वान किया कि वे आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

रिकार्ड जीत को आगे के चुनावों में रखना है बरकरार

पार्टीजनों को संबोधित करते हुए भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की रिकार्ड जीत को हमें आगे के चुनावों में भी बरकरार रखना है।

कार्यकाल में संगठन अधिक मजबूत होगा

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भट्ट को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन अधिक मजबूत होगा और पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष खजानदास, ज्योति गैरोला व केदार जोशी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित क‍िए श्रद्धासुमन

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए।

प्रोफाइल

  • नाम: महेंद्र भट्ट
  • जन्म : चार अगस्त, 1971
  • मूल निवास: ग्राम ब्राह्मण थाला ( चमोली )
  • प्रारंभिक शिक्षा: थाला-पोखरी
  • माध्यमिक व उच्च शिक्षा: ऋषिकेश

राजनीतिक सफर

  • वर्ष 1991 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर कार्य
  • वर्ष 1998 से 2002 तक भाजयुमो में विभिन्न पदों पर कार्य
  • वर्ष 2002 से 2004 तक भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष।
  • वर्ष 2007 से 2020 तक भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य
  • वर्ष 2002 में पहली बार नंदप्रयाग सीट से विधायक चुने गए
  • वर्ष 2002 से 2007 तक भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक
  • वर्ष 2010 से 2012 तक राज्य स्तरीय लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष
  • वर्ष 2017 में बदरीनाथ सीट से विधायक चुने गए
  • मुख्य आंदोलनों में भागीदारी
  • श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में 15 दिन तक जेल में रहे
  • उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन रहे जेल में

उत्तराखंड में भर्तियों में बंगाल की भांति हो रहा खेल, सरकार न‍ियुक्‍त‍ियों से कमा रही पैसा, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.