Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, देश में अव्यवस्था फैलाने का षड़यंत्र कर रही कांग्रेस

कांग्रेस कोरोना से भी अधिक खतरनाक संक्रमण है। कोरोना महामारी के दौर में भी कांग्रेस देश-प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने का षड़यंत्र रच रही है। ये कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 08:59 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, देश में अव्यवस्था फैलाने का षड़यंत्र कर रही कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, देश में अव्यवस्था फैलाने का षड़यंत्र कर रही कांग्रेस

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उनका कहना है कि कांग्रेस कोरोना से भी अधिक खतरनाक संक्रमण है। कोरोना महामारी के दौर में भी कांग्रेस देश-प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने का षड़यंत्र रच रही है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत ने एक बयान में कहा कि एक तरफ पूरे विश्व के साथ ही भारत कोरोना महामारी के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता देश-प्रदेश में दुष्प्रचार और भ्रम पैदा करने की कोशिश में लगे हैं, जिससे अव्यवस्था फैल जाए। कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड या मुख्यमंत्री राहत कोष में चार आने तक नहीं दिए, लेकिन सवाल खूब किए। कांग्रेस कभी मजदूरों को रेल टिकट देने का नाटक करती है, तो कभी बसें भेजने का, लेकिन हर बार उसकी पोल खुल जाती है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी एक बयान के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधा। कोरोना टेस्ट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि टेस्ट रिपोर्ट के बैकलॉग को लेकर दिया उनका बयान राजनीतिक सोच का दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में कोविड-19 से होने वाली मौतों पर कितना मुआवजा दिया जा रहा है, पार्टी यह बताए। भाजपा प्रवक्ता ने चीन और नेपाल को लेकर दिए गए बयान पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह बयान देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहे पीएम का संदेश

भाजपा कार्यकर्ता दून में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। साथ ही कोरोना महामारी से निपटने को सरकार के संकल्प से भी लोगों को रूबरू कराया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता और संकल्प पत्र वितरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि पत्र में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड और कोरोना से निपटने का संकल्प है। जिसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। 

गुरुवार को इस अभियान की शुरुआत संगठन महामंत्री अजय कुमार ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के बूथ संख्या 182 के नागरिकों को पत्र सौंपकर की। विनय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश है कि पूरे देश की जनता कोरोना महामारी से डटकर लड़ेगी और जीतेगी भी। कोई महामारी देशवासियों का वर्तमान व भविष्य तय नहीं कर सकती। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र नेगी, बूथ अध्यक्ष शर्मिला भट्ट, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा की जन संवाद रैली के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

संयोजक और सह संयोजक घोषित

पीएम के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए महानगर भाजपा ने टीम तैयार की है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद चमोली को संयोजक, अनंत सागर को सह संयोजक, रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ को संयोजक व रुद्रेश शर्मा, कैंट से विधायक हरबंस कपूर संयोजक, डॉ. उदय पुंडीर सह संयोजक, राजपुर रोड से विधायक खजान दास को संयोजक, सुनील शर्मा को सह संयोजक, मसूरी से विधायक गणेश जोशी को संयोजक, आरएस परिहार को सह संयोजक बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांग्रेस ने लगाया आरोप, कोरोना महामारी रोकने में सरकार विफल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.