Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की जनता की समृद्धि की कामना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन भाजपा मुख्यालय में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही केक काटकर मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 09:16 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की जनता की समृद्धि की कामना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की जनता की समृद्धि की कामना

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन भाजपा मुख्यालय में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता की समृद्धि के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से पद धारण करने की कामना की।

loksabha election banner

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रदेश मुख्यालय में हवन और फिर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूजन किया और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाया गया केक भी काटा। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाल वनिता आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक गणेश जोशी, हरबंस कपूर, राजकुमार ठुकराल, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, विश्वास डाबर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, शादाब शम्स, श्याम पंत व राजेंद्र ढिल्लों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.