Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर की चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा की आज भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है। जेपी नड्डा कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 01:04 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर की चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर की चर्चा।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। रानी पोखरी के घमंडपुर में शनिदेव मंदिर परिसर में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मंडलों के शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की वर्चुअल बैठक कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की। रानीपोखरी में हुई वर्चुअल बैठक में रानीपोखरी मंडल, माजरी ग्रामीण, नगर मंडल डोईवाला और बालावाला मंडल के मंडल अध्यक्षों के साथ सभी शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्ग दर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा की आज भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है।

loksabha election banner

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला भाजपा अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, राजपाल रावत,रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, नगर मंडल डोईवाला अध्यक्ष विनय कंडवाल और बाला वाला के मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार के साथ प्रेम पुंडीर, नगीना रानी, नवीन, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बिस्ट, विक्रम नेगी जिला उपाध्यक्ष, नवीन बड़थ्वाल, मनवर नेगी, सुंदर लोधी, पंकज रावत, ईश्वर रौथान, आशा सेमवाल नगर उपाध्यक्ष, सतीश सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकतर्त वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

चुनाव को लेकर एकजुटता का आह्वान

कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विधायक फुरकान अहमद ने डोईवाला पहुंच कर कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी से बूथ कमेटियां के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट पंचायत राज संगठन के प्रदेश मोहित उनियाल, सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल,अनिल सैनी, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, मधु थापा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.