Move to Jagran APP

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने बढ़ाई महिलाओं की हिस्सेदारी, पहली सूची में छह महिलाओं को दिया टिकट

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने आज 59 प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर दिए। इस बार भाजपा ने आधी आबादी की हिस्‍सेदारी पिछले बार से बढ़ाई है। पहली सूची में भाजपा ने छह महिलाओं प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM (IST)
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने बढ़ाई महिलाओं की हिस्सेदारी, पहली सूची में छह महिलाओं को दिया टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं पर पहले से अधिक विश्वास जताया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं पर पहले से अधिक विश्वास जताया है। भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में इस बार छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। अभी 11 सीटों पर टिकट घोषित होने शेष हैं। इस कारण माना जा रहा है कि अभी भाजपा कुछ और महिलाओं को टिकट दे सकती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था।

loksabha election banner

उत्तराखंड में मातृ शक्ति की हर मोर्चे पर अहम भूमिका रही है। राज्य आंदोलन से लेकर चुनावों में भागीदारी में भी मातृशक्ति हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों की मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बनाई जाने वाली तमाम योजनाओं के केंद्र में मातृशक्ति जरूर रहती है। उत्तराखंड की मतदाता सूची पर नजर डालें तो प्रदेश में कुल 8237913 मतदाता हैं। इनमें से 3919334 महिला मतदाता हैं। यह कुल वोटरों का तकरीबन 48 फीसद हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की अधिकांश विधानसभाओं में महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक वोट देती हैं। ऐसे में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम हो जाती है। सांगठनिक दृष्टि से भी भाजपा का महिला मोर्चा काफी मजबूत है।

भाजपा ने इस बार बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में महिला मतदाताओं पर अधिक भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार देहरादून कैंट सीट से सविता कपूर, खानपुर सीट से कुंवर रानी देवयानी, यमकेश्वर सीट से रेणु बिष्ट, पिथौरागढ़ सीट से चंद्रा पंत, सोमेश्वर सीट से रेखा आर्य और नैनीताल सीट से सरिता आर्य को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। बीते चुनाव में पार्टी ने केदारनाथ, चकराता, यमकेश्वर, गंगोलीहाट और सोमेश्वर सीट पर महिलाओं को टिकट दिए थे। इनमें से तीन सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Election 2022: भाजपा की बची हुई 11 सीटों पर दो दिन में होगा निर्णय, जानिए किन सीटों पर चल रहा हैं मंथन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.