Move to Jagran APP

Citizenship amendment act: भाजपा ने सीएए के प्रति लोगों को किया जागरूक, विपक्षियों पर साधा निशाना

सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकताओं ने लोगों को फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर सचेत रहने की अपील की।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 05:43 PM (IST)
Citizenship amendment act: भाजपा ने सीएए के प्रति लोगों को किया जागरूक, विपक्षियों पर साधा निशाना
Citizenship amendment act: भाजपा ने सीएए के प्रति लोगों को किया जागरूक, विपक्षियों पर साधा निशाना

ऋषिकेश, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। कार्यकताओं ने लोगों को सीएए की जानकारी देते हुए इस कानून के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर सचेत रहने की अपील की। 

loksabha election banner

लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम मंडल में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नागरिक संशोधन कानून के पत्रक बांटे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है, ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए। ये पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में प्रताड़ित हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी के लिए बनाया गया है। भारत में रह रहे किसी भी मुस्लिम समाज के सदस्यों को इससे कोई खतरा नहीं है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भरत लाल, मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, पूजा आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, मनीष राजपूत, अरविंद नेगी, त्रिवेंद्र नेगी, राम पांडे, रमेश भंडारी, सुरजीत राणा, अभय गोयल आदि उपस्थित रहे। 

मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है सीएए 

माजरीग्रांट भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर नागरिकता संशोधन कानून से संबंधित पत्रक बांटे। भारतीय जनता पार्टी माजरी मंडल के अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में बुल्लावाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसमें  नागरिकता संशोधन कानून भी है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत के क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। 

कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र तड़ियाल, ललित पंत, श्याम सिंह, रविंद्र, मनोज पाल, अषाढ़ सिंह, किशन नेगी, सरदार सगत सिंह, तरसेम सिंह, करतार सिंह, मृगेंद्र सिंह चौहान आदि स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। 

सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहसपुर बाजार में पदयात्रा निकालकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया। इसमें सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि विपक्षी दल सीएए को लेकर जो भ्रांति फैला रहे हैं उसके बारे में सभी नागरिकों को जागरूक करने की जरुरत है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कानून के माध्यम से अपना राजनीतिक जनाधार तलाशने का आरोप भी लगाया। 

यह भी पढ़ें: बोर्ड बैठक में पार्षदों के पतियों की एंट्री पर लगाई रोक Dehradun News

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पदयात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून आस-पास के देशों में रहने वाले पीड़ित लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। इसका मकसद लोगों को भारत की नागरिकता देना है। किसी की नागरिकता छीनने के लिए कानून नहीं बनाया गया है। विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के सामने अपना जनाधार खो रहे राजनीतिक दल अब इस कानून को माध्यम बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। ऐसे राजनीतिक दल कानून को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में खींचतान Dehradun News

इस दौरान भाजपा पछवादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, सुखदेव सिंह फरस्वाण, विनोद कश्यप, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल नौटियाल, शरद रावत, हरीश चौहान, मनु राणा, राजू थापा, महाराज सिंह, गजेंद्र थापा, बल बहादुर थापा, विनोद लक्खा, अरविंद सोलंकी, भगत सिंह राठौर, प्रदीप जोशी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेसी पार्षदों में मारपीट Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.