Move to Jagran APP

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही बीजेपी

भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 14 से 21 तक जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 07:36 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही बीजेपी
पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही बीजेपी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 14 से 21 तक जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दून में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने मरीजों को फल बांटे। 

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मना रही है। महानगर इकाई ने सप्ताह के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन किया। भाजपा महानगर कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है। इस दिवस को भाजपा पूरे देश में सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है।  

उन्होंने सप्ताह के तहत होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। गोयल ने कहा कि नए बनाए सदस्यों का सत्यापन किया जाए। इनमें से सक्रिय सदस्यों को चुनकर पार्टी को गतिशील बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन में बूथों के चुनाव होने हैं। इसको लेकर भी कार्यकर्ता तैयारी रखें। उन्होंने बताया कि 20-30 सितंबर तक बूथों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। बैठक में सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया, आदित्य चौहान, राजीव उनियाल, विनोद रागढ़, संदीप मुखर्जी, प्रभात कुमार, सीताराम भट्ट, अनीता सिंह, पूनम शर्मा, नीलू साहनी, रजनी कुकरेती, मीना कपूर, रितु अग्रवाल, चरण सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने किए फल वितरित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों की सेवा की। गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम 14 बीघा, कुष्ट कॉलोनी समिति तपोवन और शिवानंद आश्रम में फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर राजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रेम किशोर तिवारी, मुकेश रावत, अर्पित सिंघल, जानकी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया महामंत्री संगठन, जानिए किसे सौंपी गई कमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.