Move to Jagran APP

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन ने संभाला कार्यभार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।

By Edited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 12:04 PM (IST)
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन ने संभाला कार्यभार
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन ने संभाला कार्यभार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पार्टीजनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे थे, लेकिन प्रदेश महामंत्री संगठन के पहुंचने में हुए विलंब के कारण वह बगैर स्वागत किए वापस लौट गए। इसे लेकर चर्चा भी रही। हालांकि, भाजपा ने साफ किया कि महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण मुख्यमंत्री को वापस लौटना पड़ा।

loksabha election banner

विवादों के चलते पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को इस पद से हटा दिया गया था। करीब 11 माह से रिक्त चल रहे इस पद पर हाल में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन अजय कुमार को नियुक्त किया गया। सोमवार को नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यालय परिसर में हवन यज्ञ हुआ, जिसमें अजय कुमार शामिल हुए। फिर उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच अपने कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया और कार्यभार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी नए प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत करने पहुंचे, मगर वह कुछ देर बाद वापस चले गए। असल में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के एक बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम नियत था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री तय वक्त पर प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। पता चला कि अजय कुमार के पहुंचने में आधा-पौन घंटा लग सकता है। इस पर मुख्यमंत्री कुछ देर कार्यालय में रहने के बाद वापस लौट गए। तब तक भी अजय कुमार नहीं पहुंचे थे।

प्रदेश महामंत्री संगठन करीब डेढ़ बजे पहुंचे, जब मुख्यमंत्री जा चुके थे। इसे लेकर चर्चा भी होती रही। हालांकि, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने साफ किया कि सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण मुख्यमंत्री को लौटना पड़ा।

उधर, अजय कुमार के कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश कार्यालय सभागार में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष च्योति गैरोला, केदार जोशी, कुसुम कंडवाल, प्रदेश महामंत्री खजानदास, राजू भंडारी व अनिल गोयल, महापौर सुनील उनियाल (देहरादून) व अनिता ममगाईं (ऋषिकेश), विधायक हरबंस कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी, विनोद चमोली व देशराज कर्णवाल, दायित्वधारी नरेश बंसल, वीरेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन, सहमीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, शादाब शम्स, संजीव वर्मा, नेहा जोशी, विनय गोयल, शमशेर पुंडीर, पुनीत मित्तल, पुष्कर सिंह काला समेत अन्य नेताओं ने नवनियुक्त महामंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किए। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा, सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार 

महापौर ने पुष्पगुच्छ से निकाली पॉलीथिन

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़े देहरादून के महापौर सुनील उनियाल ने पॉलीथिन को लेकर स्वागत समारोह में भी संजीदगी दिखाई। असल में, जब उन्हें प्रदेश महामंत्री संगठन के स्वागत के लिए पुष्पगुच्छ सौंपा गया तो उस पर पॉलीथिन लगी थी। इस पर महापौर ने तुरंत ही दोनों पुष्पगुच्छ से पॉलीथिन हटाई और फिर इनसे प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत किया। हालांकि, अन्य लोगों ने प्लास्टिक लगे पुष्पगुच्छ ही उन्हें भेंट किए।

यह भी पढ़ें: इंदिरा हृदयेश के उपवास को भाजपा ने बताया कांग्रेस की हताशा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.