मुख्यमंत्री लौटे, पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा नेता रवाना
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान और दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार शाम को देहरादून लौट आए।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान और दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार शाम को देहरादून लौट आए। वहीं, पश्चिम बंगाल में प्रचार को पार्टी नेताओं का दल वहां के लिए रवाना हो गया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान और दिल्ली में विभिन्न कायक्रमों में भाग लिया। अब उनके अन्य प्रदेशों में चुनाव प्रचार के लिए जाने के कार्यक्रम बन रहे हैं। डॉ.भसीन ने यह भी जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड से पार्टी नेताओं का तीसरा दल रविवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गया। इस दल में पूर्व महापौर मनोज गर्ग, लोकसभा विस्तारक संजय कुमार, ऋषि कंडवाल, मनोज कुमार व आशुतोष शर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही हिमाचल और दिल्ली के लिए भ्ीा पार्टी नेता रवाना होंगे।