Move to Jagran APP

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने ली पार्टी नेताओं के मन की थाह

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह ने शुक्रवार को देहरादून में पार्टी नेताओं के मन की टोह ली।

By Edited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 12:52 PM (IST)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने ली पार्टी नेताओं के मन की थाह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने ली पार्टी नेताओं के मन की थाह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह ने शुक्रवार को देहरादून में पार्टी नेताओं के मन की टोह ली। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा भाजपा के कोर गु्रप के सदस्यों से मुलाकात कर रायशुमारी की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं संग भी उन्होंने विमर्श किया। शाम को यह दल दिल्ली लौट गया।

loksabha election banner

भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक चुनाव सर्वानुमति से कराने का निश्चय किया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से होना है, लेकिन क्षेत्रीय संतुलन समेत अन्य समीकरणों के कारण अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी कारण अध्यक्ष के चयन को पूर्व में तय की गई 15 दिसंबर की तिथि को आगे खिसकाना पड़ा। अब यह चुनाव 30 दिसंबर तक कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे देखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह के शुक्रवार के देहरादून दौरे को इसी का हिस्सा माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट की। सूत्रों के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार समेत कोर गु्रप के साथ अध्यक्ष के चयन के मद्देनजर उनके मन की थाह ली।

यह भी पढ़ें: खानपुर विधायक चैंपियन ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं से भी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा की। यह दोनों नेता अब अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। इस पर मंथन के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए निुयक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ पार्टी नेता शिवराज सिंह चौहान और अर्जुनराम मेघवाल 22 से 25 दिसंबर के बीच देहरादून आ सकते हैं। वे ही नए अध्यक्ष के नाम का एलान करेंगे।

यह भी पढ़ें: देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ श्रीनगर में उमड़ा तीर्थ पुरोहितों का जनसैलाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.