Move to Jagran APP

BJP National President JP Nadda ने पार्टी के विभाग प्रमुखों से किया संवाद, कराया दायित्व का बोध

BJP National President JP Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के विभाग प्रमुखों को उनके दायित्वों का बोध कराया। बीजापुर गेस्ट हाउस में विभागों और कार्यालयों की समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग प्रमुखों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 04:12 PM (IST)
BJP National President JP Nadda ने पार्टी के विभाग प्रमुखों से किया संवाद, कराया दायित्व का बोध
JP Nadda ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पदाधिकारियों से की मुलाकात।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। BJP National President JP Nadda भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में विभिन्न विभागों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है और अगर कोई इन्हें नीरस समझता है तो वे अपने कार्य से इनमें रस भर सकते हैं। जेपी नड्डा ने बीजापुर अतिथि गृह सभागार में कार्यालय और विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग प्रभारियों के साथ ही कार्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों को भी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में विभाग की परिकल्पना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की थी, जो अब फलीभूत हो रही है। इन विभागों में राजनीतिक कार्यों और समाज से जुड़े विभिन्न आयाम हैं। इनके माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य भी कर सकते हैं और पार्टी को दिशा देने के साथ ही पार्टी के विचार व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचा सकते हैं। इनके माध्यम से पार्टी का विस्तार भी किया जा सकता है। 

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन की शुरुआत दून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से हुई। यहां पहुंच उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों से मुलाकात कर जलपान ग्रहण किया। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे बीजापुर अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। यहां जेपी नड्डा ने प्रदेश के कार्यालयों और विभागों की समीक्षा बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न 30 विभागों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यालयों और विभागों में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाने के लिए भी निर्देशित किया। नड्डा ने विभागों के सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को चलाने के लिए एकरूपता की आवश्यकता है। सभी को अपनी चिंता को छोड़कर संगठन की चिंता करनी चाहिए।

उन्होने आगे कहा आधुनिक जिला कार्यालय का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। कार्यालय ही एक ऐसी जगह है, जहां पर अच्छा वातावरण मिलने पर एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। हमें कार्यालयों को आधुनिक बनाना होगा, जिससे लाखों कार्यकर्ता इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने कार्य का ब्लू प्रिंट तैयार कर उसे संगठन हित में फलीभूत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह सभी विभाग संगठन के विशेष अंग है इनसे निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने विभागों से संबंधित जानकारी दी और सुझाव भी रखे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: BJP National President JP Nadda: जेपी नड्डा बोले, देश के लिए भाजपा और मोदी का सशक्त होना जरूरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.