उत्तराखंड: भैया दूज पर विदेशियों में भी दिखा उत्साह
ऋषिकेश में भाई और बहन के अटूट बंधन का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस बार विदेशियों में भी जबरदस्त उत्साह नजर आया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भाई और बहन के अटूट बंधन का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। भारतीय संस्कृति और सभ्यता से प्रभावित होकर विदेशी साधकों ने भी इस पर्व में भागीदारी निभाई।
मुनिकीरेती स्थित योगलय आश्रम में विदेशी पर्यटकों ने भारतीय परिधान पहनकर अपने भारतीय गुरुभाई का तिलक कर भैया दूज मनाया।
पढ़ें: बालिकाओं पर संकट, भैया दूज पर लें संरक्षण का संकल्प
पढ़ें-बहन और भाई के बंधन को मजबूत करता है भैया दूज
हरिद्वार जनपद के शहर रुड़की और आसपास क्षेत्रों में भी भाई बहन के प्यार और स्नेह का त्यौहार भैया दूज हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक और आरती कर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को शगुन के तौर पर उपहार आदि भेंट किए। इधर रोडवेज बसों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
पढ़ें: सुबह बालिका, दिन में युवा और शाम को वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं मां धारी देवी
रुडकी शहर में भैया दूज पर हाईवे और शहर के कई संपर्क मार्गों पर जबरदस्त जाम भी देखने को मिला। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस कई जगह तैनात होने के बावजूद सुगम आवाजाही में नाकाम रही।
पढ़ें: 12 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकल भक्तों को आर्शीवाद देगी मां उमा
पढ़ें: यहां गिरा था देवी सती का सिर, देवी के दर्शन मात्र से दुख होते दूर
पढ़ें: उत्तराखंडः चमोली गढ़वाल के इस गांव में मनती है अनूठी दीपावली