ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रहे बैंक
साहिया पंजाब नेशनल बैंक साहिया शाखा की ओर से आत्मनिर्भर भारत ग्राम संपर्क अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें सम्मानित भ्भी किया गया।
संवाद सूत्र, साहिया: पंजाब नेशनल बैंक साहिया शाखा की ओर से आत्मनिर्भर भारत ग्राम संपर्क अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साहिया कृषि मंडी परिसर में आयोजित गोष्ठी में किसानों को पुष्प भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कनबुआ के स्याणा शांति सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पंजाब नेशनल बैंक साहिया के शाखा प्रबंधक आरएस चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों, मजदूरों व महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई है। इनमें बैंक की तरफ से सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कृषि ऋण का सही उपयोग करने के साथ ही समय से जमा कराने की अपील भी की। इसके साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा योजना,एटीएम, डेबिड कार्ड, मुंद्रा, पशुपालन, डेरी उद्योग सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीलम तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष साहिया विनोद कुमार भसीन, सुशील कुमार अग्रवाल, सुभाष भाटी, भीमदत्त वर्मा, राजेश कुमार जैन, बलजीत सवई, चमन सिंह, माया सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, अजब सिंह पंवार, जवाहर सिंह खन्ना, अंतराम बिष्ट, टीकम सिंह, कृपाराम बिष्ट, भोपाल सिंह, कान्ति राम, अमर सिंह, सबल सिंह, बलबीर सिंह,अजब सिंह आदि मौजूद रहे।