Move to Jagran APP

प्रभात सिनेमा से आगे विक्रम के संचालन पर लगा प्रतिबंध, जानिए वजह

विक्रम पूर्व की तरह प्रभात सिनेमा हाल के कट तक ही संचालित करने के आदेश दिए हैं। अभी तक यह घंटाघर तक संचालित हो रहे थे मगर नए नोटिफिकेशन में विक्रमों के सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक घंटाघर तक संचालित करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 02:02 PM (IST)
प्रभात सिनेमा से आगे विक्रम के संचालन पर लगा प्रतिबंध, जानिए वजह
प्रभात सिनेमा से आगे विक्रम के संचालन पर लगा प्रतिबंध।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पुलिस ने प्रेमनगर-चकराता रोड-कनाट प्लेस रूट के विक्रम पूर्व की तरह प्रभात सिनेमा हाल के कट तक ही संचालित करने के आदेश दिए हैं। अभी तक यह घंटाघर तक संचालित हो रहे थे, मगर नए नोटिफिकेशन में एसएसपी ने विक्रमों के सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक घंटाघर तक संचालित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिटी बस सेवा महासंघ की ओर से आदेश को तत्काल लागू कराने की मांग की गई है। 

loksabha election banner

करीब दस साल पहले तक चकराता रूट के विक्रमों का संचालन कनाट प्लेस से ही होता था। यहां से दो रूट के विक्रम चलते थे। एक कनाट प्लेस से कौलागढ़, जबकि दूसरा कनाट प्लेस से प्रेमनगर। साल 2013 में मार्ग चौड़ीकरण के बाद विक्रम चालकों ने अपनी मनमर्जी से घंटाघर तक संचालन शुरू कर दिया। इससे घंटाघर पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके विरोध में सिटी बस सेवा महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव, परिवहन सचिव, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। 

सरकार के निर्देश पर अगस्त 2020 में तत्कालीन एसएसपी ने मार्ग का परीक्षण कराया। उनकी ओर से दी गई रिपोर्ट में इस मार्ग पर विक्रमों को प्रभात सिनेमा हाल तक संचालित करने के आदेश दिए गए। अब यह नोटिफिकेशन सरकार ने जारी कर दिया है, जिसमें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक विक्रमों का संचालन घंटाघर तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने नोटिफिकेशन के साथ मंगलवार को मौजूदा एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर इन आदेश को तत्काल लागू करने की मांग की। महासंघ की ओर से एसएसपी को बताया गया कि विक्रमों का संचालन ठेका परमिट के तहत होता है, लेकिन यह नियम तोड़कर स्टेज कैरिज परमिट की शर्तों में संचालन कर रहे हैं। इस वजह से स्टेज कैरिज में संचालित होने वाली सिटी बसों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा।  

यह भी पढ़ें- Bank Strike in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में बैंक कर्मियों की हड़ताल से 750 करोड़ का लेन-देन प्रभावित, मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.