Move to Jagran APP

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव! कांग्रेस की दूसरी सूची में शामिल 11 प्रत्याशियों के सिंबल पर रोक

उत्तराखंड चुनाव 2022 उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची को लेकर असंतोष के सुर फुटने लगे हैं। इसी के चलते कांग्रेस हाईकमान ने जारी 11 उम्मीदवारों की सूची को होल्ड कर दिया। सभी 11 प्रत्‍याशियों को सिंबल आवंटन पर रोक लगा दी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 08:41 AM (IST)
उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव! कांग्रेस की दूसरी सूची में शामिल 11 प्रत्याशियों के सिंबल पर रोक
कांग्रेस अपने घोषित कुछ प्रत्याशियों में फेरबदल कर सकती है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस अपने घोषित कुछ प्रत्याशियों में फेरबदल कर सकती है। प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में असंतोष थामने के लिए पार्टी रणनीतिकार इस मामले में पुनर्विचार करने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की रामनगर सीट पर उम्मीदवारी पर भी विचार किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार ऋषिकेश, डोईवाला व कालाढूंगी सीट पर भी प्रत्याशियों को बदलने का दबाव है। पार्टी इस बारे में विचार कर सकती है। कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार को जारी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट को होल्ड कर दिया।

loksabha election banner

भाजपा और कांग्रेस आज खोलेंगे बची सीटों के पत्ते

भाजपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए बची हुई सीटों पर बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। भाजपा को 11 तो कांग्रेस को छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान करना है। ऐसे में सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा 59 तो कांग्रेस 64 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन को केवल दो दिन का ही वक्त रह गया है तो दोनों ही दल बची हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन को माथापच्ची में जुटे हुए हैं। यद्यपि, अब दोनों ही दलों ने इस सिलसिले में कसरत लगभग पूरी कर ली है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी ने पांच दिन तक गहन मंथन के बाद बची हुई सभी 11 सीटों की गुत्थी सुलझा ली है। ये सीटें जिताऊ प्रत्याशी की तलाश, सशक्त प्रत्याशी का चयन, जातीय व सामाजिक समीकरण जैसे कारणों के चलते उलझी हुई थीं। प्रांतीय व केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई दौर की वार्ता के बाद बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के संबंध में लगभग सहमति बनाई जा चुकी है। पार्टी ने अभी तक रणनीतिक तौर पर इन सीटों को रोका हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी बची हुई सीटों पर बुधवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

उधर, कांग्रेस में भी छह सीटों को लेकर उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पार्टी का प्रांतीय व केंद्रीय नेतृत्व लगातार सिर जोड़कर बैठा है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार अब बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के संबंध में सहमति बन चुकी है। पार्टी भी गणतंत्र दिवस पर इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस की दो सूची से हरक सिंह रावत गायब, तीसरी सूची का इंतजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.