Move to Jagran APP

ऋषिकेश: राम मंदिर निर्माण को महापौर ने दी 1.11 लाख समर्पण राशि, सभी से किया सहयोग का आह्वान

Ayodhya Ram Mandir योध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहित करने का सिलसिला जारी है। मंदिर निर्माण निधि समर्पण की टोलियां शहर भर में अभियान चला रही हैं। महापौर अनीता ममगाईं ने भी एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि भेंट की।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:24 PM (IST)
ऋषिकेश: राम मंदिर निर्माण को महापौर ने दी 1.11 लाख समर्पण राशि, सभी से किया सहयोग का आह्वान
ऋषिकेश: राम मंदिर निर्माण को महापौर ने दी 1.11 लाख समर्पण राशि।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहित करने का सिलसिला जारी है। श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण की टोलियां शहर भर में अभियान चला रही हैं। शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनीता ममगाईं ने भी एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि भेंट की है। महापौर ने अपने पति डॉ. हेतराम के साथ सर्मपण राशि का चेक राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल और जिला संघचालक सुदामा सिंघल को सौंपा। 

loksabha election banner

श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के यहां देशभर में धन वर्षा का दौर जारी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में भी रामभक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण में अपना समर्पण अर्पित किया जा रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर समर्पण अभियान समिति की टोलियां प्रत्येक घर तक जा रही हैं। अनेक स्थान पर समाज के द्वारा टोलियों का तिलक किया जा रहा हैं तो कही पुष्प वर्षा कर व शंखध्वनि से स्वागत किया जा रहा है।

अनेक लोग अपनी समर्पण राशि से अन्य लोगों के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सर्मपण राशि का चेक सौंपते हुए नगरवासियों से अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राम मंदिर निर्माण में देवभूमि ऋषिकेश के राम भक्त  बढ़-चढ़ कर अपना आर्थिक रूप से योगदान अवश्य करेंगे।

यह भी पढ़ें- संत की कलम से: भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ- पंडित सुनील मिश्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.