Move to Jagran APP

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक

भाजपा नेताओं ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:56 PM (IST)
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक
विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

ऋषिकेश, जेएनएन। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंंने कहा आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। व्यक्तित्व के धनी एवं विधायी कार्यवाही के जानकार सुरेंद्र सिंह जीना के निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हैं।

loksabha election banner

राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास पर मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा  की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

सुरेंद्र सिंह जीना सदन में क्षेत्र एवं समाज के हितों के लिए अपनी आवाज  करते थे बुलंद

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि  कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी नेहा जीना इस संसार को छोड़कर चली गई थी। तब से लेकर वह खुद बीमार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सदन में क्षेत्र एवं समाज के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते थे। वह पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए ही एक प्रिय नेता थे। अग्रवाल ने कहा कि संसदीय प्रक्रिया के गहन जानकार और हमेशा लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों को सदन में उठाने वाले एक सजग प्रहरी का निधन उत्तराखंड के लिए  अपूरणीय क्षति है। उनकी बेदाग छवि, हंसमुख मुस्कान एव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके स्वजनों को इस असीम दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने जताया शोक 

अल्‍मोड़ा के सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि स्व जीना हमारे युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से मौत, कुछ दिन पहले पत्नी ने भी तोड़ दिया था दम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.