Move to Jagran APP

Assembly Elections 2022: प्रीतम सिंह बोले, सोनिया-राहुल के निर्देश पर लड़ेंगे उत्तराखंड में चुनाव

Assembly Elections 2022 उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चेहरा बनाने की पैरोकारी कर रहे नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। जानिए उनका क्या कहना है?

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 12:22 PM (IST)
Assembly Elections 2022: प्रीतम सिंह बोले, सोनिया-राहुल के निर्देश पर लड़ेंगे उत्तराखंड में चुनाव
प्रीतम सिंह बोले, सोनिया-राहुल के निर्देश पर लड़ेंगे उत्तराखंड में चुनाव।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। Assembly Elections 2022 उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चेहरा बनाने की पैरोकारी कर रहे नेताओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी तरह के मतभेदों से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब एकजुट होकर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए काम करेंगे। अगले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के बीच इंटरनेट मीडिया व अन्य मंच पर चल रही बहस पर उन्होंने नसीहत दी कि सभी को पार्टी फोरम पर अपनी बात कहनी चाहिए। 

उनके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। पार्टी सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे पर उन्होंने टिप्पणी की कि सरकार का पौने चार साल का कार्यकाल व्यर्थ गुजर गया, अब निरीक्षण से कुछ नहीं होने वाला। कुंभ के लिए भी सरकार को काफी पहले से तैयारियों को अंजाम देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोलबैक की सरकार चला रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व कितना ही हाथ-पांव मार ले, पौने चार साल में आम जनता के सीने में जो घाव लगे हैं, उसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हाईकोर्ट ने माने हैं, लेकिन इन आरोपों पर सरकार चुप्पी साध गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में भ्रष्टाचार, महिला सशक्तीकरण और बाल विकास राज्यमंत्री और निदेशक के बीच विवाद समेत विभिन्न मुद्दों को उठाएगी। 

यह भी पढ़ें: Assembly Elections 2022: प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले, उत्तराखंड में भाजपा को फिर सत्ता में लाना मकसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.