पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में क्रांति का संचार: अजय भट्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर क्रांति का संचार हुआ है।
रानीपोखरी, देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली देहरादून जनपद के रानीपोखरी में पहुंची। सहां भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। हालांकि फिर सभा को उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष थे।
परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर क्रांति का संचार हुआ है। नोट बंदी के फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी विपक्ष व भ्रष्टाचारियों को हो रही है जब की जनता प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसला का स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा मील का पत्थर होगी।
पढ़ें: भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज होगा समापन, मनोहर पर्रिकर रहेंगे मौजूद
उत्तराखंड से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2017 को सफल बनाने में जुटे भाजपा के पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा नेता सतपाल महाराज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल आदि मंच पर कई दिग्गज दिखाई दिए। परिवर्तन यात्रा में सैकड़ों की भीड़ दिखाई दी, जिससे भाजपा नेता उत्साहित नजर आए।
पढ़ें:-सीएम हरीश रावत बोले, 'मेरे दुश्मन दोस्तों मुझे खामखां मत छेड़ा करो'
पढ़ें: उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार ने तलाश लिया फार्मूला