अजय भट्ट ने प्रकाश पांडे के निधन पर जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इससे वह स्वयं व पार्टी व्यथित है व इस असीम दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।
अजय भट्ट ने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रकाश पांडेय के जीवन की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किये गए। उनके जहर खाने की जानकारी सामने आते ही मंत्री के वाहन से उन्हें दून चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उन्हें मैक्स रेफर किया गया। सरकार ने उनका जीवन बचाने के लिए हर सम्भव कोशिश की। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ हैं और परिवार जो भी मदद चाहेगा उसे दी जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: बीजेपी के जनता दरबार में जहर खाने वाले ट्रांसपोर्टर पांडेय की मौत
यह भी पढें: जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा फरियादी, मंत्री की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
यह भी पढ़ें: बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रहा था तो खाना पड़ा जहर