Move to Jagran APP

यहां पांच साल बाद वोट डालने निकले थर्ड जेंडर, पढ़िए पूरी खबर

थर्ड जेंडर मतदाता भी अब अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हो रहे हैं। धीमे ही सही मगर एक शुरुआत हो चुकी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM (IST)
यहां पांच साल बाद वोट डालने निकले थर्ड जेंडर, पढ़िए पूरी खबर
यहां पांच साल बाद वोट डालने निकले थर्ड जेंडर, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। यह शुभ संकेत है कि थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) मतदाता भी अब अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हो रहे हैं। धीमे ही सही, मगर एक शुरुआत हो चुकी है और इस लोकसभा चुनाव में जिले की 10 सीटों पर 62 में से 13 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले। 

loksabha election banner

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देहरादून के 10 विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 84 थी, मगर इनमें से किसी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इसके बाद जब साल 2017 में विधानसभा चुनाव हुए तो 29 थर्ड जेंडर को वोट डालने का अधिकार मिला था और इस दफा भी एक ने भी मतदान नहीं किया। इस लोकसभा चुनाव में 10 विधानसभा क्षेत्रों में 62 थर्ड जेंडर को मतदान का अधिकार मिला था। 

अच्छी बात रही कि 19.35 फीसद (13) थर्ड जेंडर ने वोट डाला। सिर्फ चकराता, रायपुर, देहरादून कैंट व डोईवाला ही ऐसा क्षेत्र रहा, जहां कोई भी थर्ड जेंडर मत नहीं पड़ा, जबकि शेष छह क्षेत्रों में इस वर्ग ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक मतदान की बात करें तो धर्मपुर सीट पर चार में से तीन थर्ड जेंडर ने वोट डाला। 

थर्ड जेंडर का मत प्रतिशत 

क्षेत्र,             संख्या (फीसद में) 

धर्मपुर,         75 

ऋषिकेश,      50 

राजपुर रोड,   23 

सहसपुर,      22 

मसूरी,         20 

विकासनगर, 12.50 

कुल,           19.35 

यह भी पढ़ें: इस युवती ने पेश की मिसाल, ऑस्ट्रेलिया की यात्रा स्थगित कर डाला वोट

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में प्रसव के चंद घंटे बाद ही महिला ने डाला वोट

यह भी पढ़ें: इनके लिए लोकतंत्र के महापर्व में भी भारी पड़ जाती है पेट की आग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.