Move to Jagran APP

ऋषिकेश: त्योहारी सीजन के बाद नगर निगम ने चलाया वि‍शेष स्वच्छता अभियान, महापौर ने किया शुभारंभ

त्योहारों के बाद नगर निगम ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। सरकारी संस्थानों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में अब चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलेगा।शुक्रवार सुबह राजकीय चिकित्सालय के परिसर में महापौर अनीता ममगाईं ने स्वच्छता अभियान शुरू कराया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 09:37 PM (IST)
ऋषिकेश: त्योहारी सीजन के बाद नगर निगम ने चलाया वि‍शेष स्वच्छता अभियान, महापौर ने किया शुभारंभ
ऋषिकेश: त्योहारी सीजन के बाद नगर निगम ने फिर चलाया स्वच्छता अभियान।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश।त्योहारों के बाद नगर निगम ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। सरकारी संस्थानों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में अब चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलेगा।शुक्रवार सुबह राजकीय चिकित्सालय के परिसर में महापौर अनीता ममगाईं ने स्वच्छता अभियान शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज को उन्होंने डेंगू और मौसमी बीमारियों को देखते हुए चिकित्सालय में व्यापक रूप से स्वच्छता उपाय करने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

उन्होंने बताया त्योहार के बाद निगम का फोकस अब स्वच्छता पर है। निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत सफाई के साथ कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन तथा डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। अभियान के बाद नोडल अधिकारी अभियान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे। जिसकी समीक्षा नगर आयुक्त करेंगे। इस दौरान पार्षद चेतन चौहान, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम, गौरव केन्थुला, महेंद्र वर्मा, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें- उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रम और निगम कर्मियों को भी मिलेगा महंगाई भत्ता, पढ़िए पूरी खबर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एनडीएस ने जीते चार स्वर्ण

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में निर्मल दीपमाला स्कूल ऋषिकेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विद्यालय के चार खिलाडिय़ों ने स्वर्ण और सात ने रजत पदक जीते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग के बैडमिंटनसिंगल्स में नीर भट्ट ने स्वर्ण, देवांश ने रजत, बैडमिंटन डबल्स में नीर भट्ट और अभय कंडवाल ने स्वर्ण, योगा के बालिका वर्ग में चंद्रिका पांडेय ने स्वर्ण, बालक वर्ग के शतरंज में अमरनाथ यादव ने रजत, बालक वर्ग के कबड्डी में श्रेयांश त्यागी ने रजत, बालिका वर्ग में महक ने रजत, अंडर 14 बालिका वर्ग के शतरंज में दिव्यांशी ने रजत, अंडर 14 के वालीबाल बालक वर्ग में शौर्य बडोनी और आर्यन बडोनी ने रजत पदक जीत विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठीं नर्सिंग कालेज की प्राचार्य, जानिए क्या है वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.