Move to Jagran APP

आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमे पांच उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता के साथ युथ विंग का गठन किया गया है। कार्यकारिणी विस्तारीकरण का यह प्रथम चरण है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 11:37 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM (IST)
आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारियां तेज कर दी हैैं। इसी क्रम में पार्टी ने गुरुवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के जिला समन्वयक भी मनोनीत किए गए हैैं।

loksabha election banner

सर्कुलर रोड स्थित आप के कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष को यथावत रखते हुए पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैैं। इसके अलावा युवा मोर्चा और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जो युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे।

भ्रष्ट, अपराधी और सांप्रदायिक व्यक्ति के लिए पार्टी में जगह नहीं

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी में भ्रष्ट, अपराधी और सांप्रदायिक व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी की सदस्यता के लिए इन तीन शर्तों पर खरा उतरना जरूरी है। वन मंत्री हरक सिंह रावत के आप में जाने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे कयास न लगाए जाएं।

बाल आयोग का नोटिस गलत

प्रदेश प्रभारी ने बाल आयोग पर भी निशाना साधा। इसी अक्टूबर में श्रम विभाग की ओर से साइकिल वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम में साइकिल वितरित कर रहे कुछ लोग आम आदमी पार्टी की टोपी पहने थे। इनमें से कुछ नाबालिग थे। इस मामले में बाल आयोग ने आप के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि आयोग ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नोटिस भेजा है। खुद आयोग के लीगल एडवाइजर ने भी इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मैैं कानून का पालन करने वाला हूं, जब भी आयोग बुलाएगा, चला जाऊंगा। साइकिल वितरण प्रकरण की जांच होनी चाहिए। 

22 को उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया 22 नवंबर को पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि 22 नवंबर को मनीष सिसोदिया का हरिद्वार और 23 नवंबर को देहरादून में कार्यक्रम है। इसके बाद वह पहाड़ी जिलों में जाएंगे। जल्द ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उत्तराखंड का रुख करेंगे।

यह है नई कार्यकारिणी

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: मेजर जनरल (सेनि.) चंद्र किशोर जखमोला, बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रजिया बेग और अमित जोशी।
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र बंसल
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी: अमित रावत
  • प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष: दिगमोहन नेगी
  • प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ: डॉ. चंद्रशेखर भट्ट
  • प्रदेश महासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ: श्रीकांत खंडेलवाल
  • प्रदेश प्रवक्ता: विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्ट, महक सिंह नेगी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुम्का, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविंद वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य और रविंद्र आनंद।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री बोले, त्योहरों के सीजन में लगातार फील्ड विजिट करें अधिकारी

जिला समन्वयक

  • हरिद्वार: हरविंदर त्यागी, दुष्यंत भागीरथी, नवीन मौर्य, प्रवीण कुमार, एडवोकेट महक सिंह सैनी, शाह वकार चिश्ती।
  • देहरादून: अशोक सेमवाल, मनोज चौधरी, रवि बांगिया, त्रिलोक सिंह सजवाण।
  • नैनीताल: समित टिक्कू, त्रिलोचन जोशी।
  • ऊधमसिंह नगर: अमिताभ सक्सेना, डॉ. ईश्वर प्रसाद, जनार्दन सिंह, जसपाल सिंह।
  • चंपावत: दीपक भट्ट
  • बागेश्वर: राजेंद्र कोरंग
  • पिथौरागढ़: सुशील खत्री, राजेंद्र बोरा
  • उत्तरकाशी: हरिमोहन जवांठा
  • रुद्रप्रयाग: राकेश नेगी
  • अल्मोड़ा: राजन तिवारी, गोपाल नैनवाल
  • पौड़ी: मनोहर लाल पहाडिय़ा, राजेंद्र जजेडी, गजेंद्र चौहान।

यह भी पढ़ें: किशोर उपाध्याय बोले वन-पर्यावरण कानूनों में हो संशोधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.