Move to Jagran APP

Aam Aadmi Party का दावा, 2022 के चुनाव में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, आप-भाजपा के बीच होगी टक्कर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि 2020 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कहा कि 2020 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच रहेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 01:06 PM (IST)
Aam Aadmi Party का दावा, 2022 के चुनाव में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, आप-भाजपा के बीच होगी टक्कर
Aam Aadmi Party का दावा, 2022 के चुनाव में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ।

देहरादून, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि 2020 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 2020 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच रहेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस का जहाज पूरी तरह डूब जाएगा।

loksabha election banner

सर्कुलर रोड स्थित आप के कार्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच बयानबाजी चल रही है। उससे जनता कांग्रेस के मंसूबे को अच्छी तरह से समझ चुकी है। पिछले पौने चार साल में कांग्रेस विपक्ष की जगह मित्र विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जबकि विपक्ष का काम सत्ताधारी पार्टी की कमियों को उजागर करना होता है। यह कार्य आम आदमी पार्टी ने किया है।

कांग्रेस भवन तक सिमट गई कांग्रेस

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सिर्फ कांग्रेस भवन तक सिमट गए हैं। कांग्रेस के धरने प्रदर्शन भी कांग्रेस भवन के बाहर ही होते हैं।

प्रियंका के दौर पर सवाल

उमा सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस की हाईकमान नेता प्रियंका गांधी देहरादून आती हैं और न किसी कांग्रेसी नेता और न ही प्रेस से मुखातिब होती हैं। इस संबंध में जब कांग्रेसी नेताओं से पूछा जाता है तो वह उनका निजी दौरा करार देते हैं। हाईकमान के इस रवैये से साफ है कि कांग्रेस हाईकमान ने भी उत्तराखंड में कांग्रेस के सत्ता में आने की राह छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पांच दिसंबर को आएंगे उत्तराखंड, तीन दिन के दौरे में लेंगे 13 बैठकें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.